+91 843337337

Chaudhary Charan Singh

www.charansingh.in
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)
बौद्धिक सभा

विभूतियों की नजर में चौधरी साहब

चरण सिंह गाँव के हित का प्रभावशाली प्रतिनिधित्व करते हैं, मैं चरण सिंह की प्रशंसा करता हूँ। वे केन्द्र में बेहतर विकल्प होंगे।

- डा0 राममनोहर लोहिया (4 अप्रैल 1967)

उत्तर प्रदेश में कोई सरकार जिसमें चौधरी चरण सिंह नहीं होंगे, सुचारू रूप से नहीं चल पाएगी।

- पंडित जवाहर लाल नेहरू (1954)

चौधरी साहब उन थोड़े से नेताओं में हैं जिनका सम्बन्ध जमीन से रहा है। वे भारतीय किसानों के सच्चे प्रतिनिधि हैं। केन्द्रीय शासन में पहुँचकर उन्होंने सत्ता का रूख शहर से गाँव की ओर मोड़ने का प्रयास किया है।

- लोकनायक जयप्रकाश नारायण(17 जनवरी, 1978)

चौधरी चरण सिंह ठोस और काम करने वाला आदमी है। उसका चरित्र बेदाग है, वह सादा व्यक्ति है।

- पंडित परमानन्द

हमारी पीढ़ी के नेताओं में चरण सिंह सबसे महत्वपूर्ण ही नहीं बल्कि कई मायने में सबसे ज्यादा असाधारण नेता थे। चौधरी साहब को जातिवादी कहना अन्यायपूर्ण होगा। चरण सिंह का व्यवहारिक ज्ञान राजनीतिक व्यक्तियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।

- मधु लिमये (मई 08, 1988)

चौधरी चरण सिंह ने सरदार पटेल का दिल, महात्मा गाँधी के तरीके और डाक्टर राममनोहर लोहिया की तर्कशक्ति पाई है। वे देहात के जीवन के ज्ञाता और ‘‘सादा जीवन-उच्च विचार’’ के पोषक हैं।

-लोकबन्धु राजनारायण

किसान के असली जीवन और उनकी वास्तविक कठिनाइयों को जानने वाला दूसरा कोई उतना बड़ा हितैषी नहीं है, जितने चौधरी चरण सिंह हैं।

- सर्वोदयी महन्त जगन्नाथ दास

राजनीति में चरण सिंह बारीक बुद्धि वाले सुपठित व्यक्ति हैं और उन्होंने अपनी बौद्धिकता को कृषिमूलक समस्याओं के अनवरत अध्ययन में लगाया।

- पाल. आर. ब्रास

चरण सिंह अपनी जीवनगत परिस्थितियों और उनसे बनी सोच के चलते भारतीय राजनीति में किसानों के राजनैतिक प्रतिनिधि प्रवक्ता और वैचारिक नेता बन गए थे। वे स्पष्ट रूप से बुद्धिजीवी थे जिनके बौद्धिक गुणों का गंभीर विश्लेषण कम हुआ है।

- टैरेन्स जे0 बायर्स

चौधरी चरण सिंह जितना ईमानदार आदमी मैंने नहीं देखा। राजनीति में वे आर्थिक मामलों में बेईमानी कभी भी बर्दास्त नहीं कर सके। उन्हें गजब की प्राणशक्ति मिली थी, उन्हें अपनी योग्यता पर असीम और अटूट विश्वास था।

- भगवती चरण वर्मा

राजनीतिक सफलता के लिए उन्हें माननीय मान सकता हूँ लेकिन व्यक्तित्व की गहनता के लिए मैं उन्हें लेखक के नाते माननीय मानने को अपने को विवश पाता हूँ।

- जैनेन्द्र कुमार

लोकशक्ति को पहचानने और उसकी प्रतिष्ठा को फिर से स्थापित करने में जिन व्यक्तित्यों का प्रमुख हाथ रहा है, उनमें चौधरी चरण सिंह अग्रगण्य हैं।

- प्रो0 मधु दण्डवते

मुझे कहने में जरा भी संकोच नहीं कि डा0 लोहिया की थीसिस(विरोध का दर्शन) को चौधरी चरण सिंह ने और आगे बढ़ाने का संकल्प कांग्रेस छोड़ने के साथ ही ले लिया था।

- बीजू पटनायक

चौधरी चरण सिंह भारत के भूमि सुधारकों में गण्यमान हैैं, जितनी संलग्नता के साथ उन्होंने कृषक जीवन सुधारने व उभारने का काम किया सर्वविदित है।

- शान्ता कुमार

लौहपुरुष चौधरी चरण सिंह भारत माता के ऐसे महान सपूत हैं जिनके रोम-रोम से देशभक्ति और जनकल्याण की ज्योति फूटती है और जो देशहित के लिए बड़े से बड़ा त्याग करने में तनिक भी आगा-पीछा नहीं करते। चौधरी साहब विलक्षण प्रतिभा सम्पन्न एक ऐसे क्रान्तिकारी राजनीतिज्ञ रहे जो देश के इतिहास में अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ता और ईमानदारी के लिए अमर रहेंगे।

- राम नरेश यादव

चौधरी साहब की ईमानदारी और उनकी कर्मठता पर कोई भी संदेह नहीं कर सकता। देश के किसानों को चरण सिंह जैसे साथी व नेता की जरूरत है।

- नरेन्द्र मोहन